Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

पंजाब

More News

चंडीगढ़ | CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

Updated on Wednesday, March 13, 2024 13:10 PM IST

हर संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में भाजपा का कोई सानी नहीं: अनुराग ठाकुर

मोदी सरकार करती है प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी उसका उद्घाटन भी: अनुराग ठाकुर

नेहरू की ग़लतियों को मोदी जी ने सुधारा: अनुराग ठाकुर

इंडी अलायंस में भगदड़, दलों में गठबंधन छोड़ कर जाने की मची है होड़: अनुराग ठाकुर

चंडीगढ़ - केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी बताया है और CAA को भी उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। हमने धारा 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, तो दिला दिया। आज कश्मीर में शांति व खुशहाली है और उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हमने ट्रिपल तलाक से मुस्लिम माताओं बहनों को आजादी दिलाई। हमने कहा था भव्य राम मंदिर बनाएंगे, तो राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और बुद्ध सर्किट इत्यादि बना दिए। हमने कहा था कि हम CAA लागू करेंगे ताकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को यहां नागरिकता मिल सके”


आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा” CAA के लागू होने के बाद उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नागरिकता के लिए 70 वर्षों तक का भी इंतजार करना पड़ा है। क्या यह उनका अधिकार नहीं है? विपक्ष आखिर क्यों उनके अधिकार छिनने के पीछे लगा है? क्या विपक्ष की मानवता मर चुकी है? आखिर वह उत्पीड़ित शरणार्थी हिंदू परिवार कहां जाएंगे? दिनदहाड़े उनका रेप होता है। जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। अगर मोदी सरकार न होती तो अफगानिस्तान में गुरु ग्रंथ साहिब और सिख भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचार से कौन बचाता? करतारपुर कॉरिडोर पर नेहरू जी की गलती को किसने सुधारा? नरेंद्र मोदी ने। पहले जो दर्शन दूरबीन से होते थे वह आज वहां जाकर होते हैं। मोदी सरकार ने हेमकुंड साहब तक की कठिन यात्रा के लिए रोपवे बनाया। नेशनल हाईवे, बुद्ध सर्किट, यह सब आखिर किसने दिए? हमें समझना चाहिए कि आज अगर आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों एक साथ प्रगति कर रहे हैं तो यह सिर्फ मोदी सरकार की देन है। आज सभी आस्था के केंद्रों पर पर्यटन 5 से 7 गुना तक बढ़ा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार, स्वरोजगार के अनेकों साधन खुले हैं। भारत में ही राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का इंतजार करना पड़ा, 150 सालों तक मुकदमे लड़ने पड़े। यह मोदी सरकार है जो अगर किसी कार्य का शिलान्यास करती है तो उसका उद्घाटन भी करती है”

अनुराग ठाकुर ने कहा “कुछ लोग खुद को देश और देश के कानून से ऊपर समझते हैं। भारतीय जनता पार्टी संविधान से चलने वाली और संविधान से देश को चलाने वाली पार्टी है। हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। हमने देश की संसद में जो कानून पारित किया उसे अक्षरशः लागू किया है। यह 75 वर्षों में और कोई नहीं कर पाया। नेहरू जी के दिए जख्मों के कारण जम्मू कश्मीर में 45000 से ज्यादा हत्याएं हुई। इसके लिए कांग्रेस और नेहरू जी दोषी हैं। मोदी जी ने इस भूल को सुधारा है। आज कश्मीर के लोगों में जागरूकता, खुशहाली और समृद्धि आई है”
अनुराग ठाकुर ने कहा “ ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन में सबसे पहले घमंड और अहंकार का प्रारूप दिखाया। ना कांग्रेस को पूछा, ना राहुल गांधी के कार्यक्रम में गईं और फिर 42 की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। इसी प्रकार कम्युनिस्ट पार्टी ने वायनाड में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। आज कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस को बुरी तरह से धोते हैं। इंडी अलायंस में भगदड़ मची है और इनके दलों के बीच पहले कौन यह गठबंधन छोड़ कर जायेगा इसकी होड़ मची है”

अनुराग ठाकुर ने कहा “आज मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अगर हम विश्व को इंटरनेशनल सोलर एलाइंस, ग्लोबल बायोफ्यूल एलाइंस, इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस, योग और आयुर्वेद में नेतृत्व दे सकते हैं, कोविड का बेहतरीन मुकाबला कर सकते हैं, सफल चंद्रयान मिशन लॉन्च कर सकते हैं तो खेलो में भी कर सकते हैं। आज हम देश में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च कर रहे हैं। पिछले वर्ष 10 लाख करोड रुपए किए थे। अगर हम 74 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट मात्र 10 वर्षों में कर सकते हैं, 7 एम्स से 22 एम्स कर सकते हैं, 380 मेडिकल कॉलेज से 700 मेडिकल कॉलेज कर सकते हैं, 1100 यूनिवर्सिटी कर सकते हैं, 320000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के साथ 375000 नई ग्रामीण सड़क जोड़ सकते हैं, 96, 000 किलोमीटर नेशनल हाईवे से डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे बना सकते हैं, रिकॉर्ड समय में द्वारका एक्सप्रेसवे बना सकते हैं, तो ओलंपिक क्या बात है? ओलंपिक का भी ऐसा भव्य आयोजन करेंगे जैसा की-20 को दुनिया ने याद रखा”

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X