लारेट फार्मेसी कालेज में विश्व किडनी दिवस पर सेमिनार आयोजित
लारेट फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाएगा। कालेज प्राचार्य डा एम एस अशावत ने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में रेयान डायलिसिस एंड हेल्थ केयर सेंटर के एम डी डा उदय रण सिंह व नेपफ्रोलाजी विशेषज्ञ डा कामाक्षी सिंह किडनी रोग व उनकी रोकथाम पर अपना व्याख्यान देंगे।
डा अशावत ने बताया कि विश्व किडनी दिवस, किडनी के स्वास्थ्य के महत्व और क्रोनिक किडनी रोग से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है । यह दिन किडनी रोग के प्रभाव को कम करने के लिए शीघ्र पता लगाने और रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है। किडनी के स्वास्थ्य के महत्व और क्रोनिक किडनी रोग से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन मंथन होता है।