Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है भाजपा -दीपक शर्मा

Updated on Tuesday, March 12, 2024 15:15 PM IST

बोले - किसानों की नहीं अडानी -अम्बानी की फ़िक्र है मोदी सरकार को
हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के मंसूबे नहीं होंगे पूरे - कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी
ऑल इण्डिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने प्रैस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार पिछले दस सालों से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मोदी सरकार को किसानों,बागवानों, बेरोजगारों ,गरीबों और छोटे व्यापारियों की फिक्र नहीं है केवल अडानी -अम्बानी की फिक्र है।उन्होंने कहा कि देश का किसान मांगों को लेकर सड़क पर है।

मोदी सरकार ने देश के पांच उद्योगपतियों के लगभग सात लाख करोड़ रुपए मुआफ किए लेकिन किसानों के ऋण मुआफ़ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।कांग्रेस नेता के कहा कि पूरे देश में किसान कांग्रेस राष्ट्रीय सरदार सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व में हर राज्य का किसान दृष्टिपत्र तैयार करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी और किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएगी। दीपक शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनावों से पहले ही यह वचन दिया है कि कांग्रेस सरकार के गठन होते ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी संबंधी कानून लाया जाएगा ताकि किसान खुशहाल हो सके।

एक प्रश्न के उत्तर में किसान नेता ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के हिमाचल में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है वह निंदनीय है।उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है इसका खामियाजा उन सब नेताओं को भुगतना पड़ेगा जो इसमें शामिल हैं।दीपक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला से मुख्यमंत्री मिला है लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि हमीरपुर के ही विधायकों ने मुख्यमंत्री को अस्थिर करने की कोशिश की।इसके लिए हमीरपुर की जनता इन्हें कभी मुआफ नहीं करेगी।

दीपक शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह निराश न हों और अपना मनोबल ऊंचा रखें।दीपक शर्मा ने राष्ट्रीय राजनीति में पदार्पण करने पर अपनी नियुक्ति के लिए ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखपाल खैरा,कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X