30 अक्टूबर 2008 को हुए शक्तिशाली धमाकों ने पूरे असम को हिलाकर रख दिया। देश का यह शांत और हरा भरा इलाका धमाकों की आंच से झुलसकर रह गया। राज्य के कोकराझार जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर, बोंगाईगांव में तीन और बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए।