मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों के प्रयासों और उनके समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभवों को जीवन में अमल में लाने और समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगबां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह तथा एनएसएस के समापन शिविर में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।