हिमाचल सरकार आम-जन की अपनी सरकार है, उनके हक और हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों और निराश्रित महिलाओं की सहायता को समर्पित इस कोष में प्रदेश के चुने हुए विधायक भी सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इस कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए सरल प्रक्रिया को विकसित किया जाएगा।