नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने शिमला नगर निगम के चुनावों को पूरी तरह प्रभावित किया। जिससे चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहे। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया।
कश्यप ने कहा की नगर निगम शिमला की चुनाव प्रक्रिया में वोट बनाने का क्रम जारी है। वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारी संख्या में फर्जी वोट बनाकर नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है ।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ राजीव सहजल और बलबीर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित।