प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सेवारत पी.टी.ए. शिक्षकों को अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए अभिभावक शिक्षक संघ नियम, 2006 को तैयार और कार्यान्वित किया था। हालांकि 27 अगस्त, 2007 के पत्र के माध्यम से नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायत के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में सेवारत पी.टी.ए. शिक्षकों को इस लाभ से वंचित कर दिया था