अनुराग ठाकुर ने कहा “युवा उत्सवों के आयोजन से युवाओं को जहां अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, वहीं उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होता है तथा देश की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन भी होता है। युवाओं को नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रखने में भी इस तरह की गतिविधियां काफी सहायक सिद्ध होती हैं।