अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस और इस देश का विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट और संदिग्ध हो चुका है ।जिस पार्टी और नेता को अपने देश पर नहीं विदेशों पर विश्वास हो, जिनके सलाहकार और मददगार देश से नहीं विदेश से हों ऐसे लोगों और ऐसी पार्टी से देशहित की अपेक्षा नहीं की जा सकती। जब हमारा देश किसी चुनौतियों से घिरता है जब हमारे देश पर कोई संकट आता है तो ये ख़ुशी के मारे तालियाँ बजाते हैं ।