Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर लहराया राष्ट्रवाद का परचम: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Friday, September 12, 2025 21:08 PM IST

पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर लहराया राष्ट्रवाद का परचम: अनुराग सिंह ठाकुर

विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ कर रहा चरित्र निर्माण का भी कार्य: अनुराग सिंह ठाकुर

कांग्रेस व देश का विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट और संदिग्ध: अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल अपनी संस्कृति पर जहरीले वामपंथी विचारधारा को नहीं करेगा बर्दाश्त: अनुराग सिंह ठाकुर

11 सितंबर 2025, चंडीगढ़/ हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अध्यक्ष पद पर जीत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर एक बार राष्ट्रवाद का परचम लहरा गया है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी कार्य कर रहा है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी कार्य कर रहा है। यह देखना सुखद है कि 48 साल के कठिन तपस्या और समर्पण के बाद एक बार फिर से पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद का परचम लहराया है। यह जीत छात्रहित के साथ-साथ राष्ट्रहित के नए अध्याय लिखेगा। इस जीत के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं और इस चुनाव में ABVP में विश्वास जताने वाले छात्रों को मैं अपनी विशेष बधाई देता हूँ। यह गर्व का विषय है कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है । आज इस संगठन के सदस्यों की संख्या पचपन लाख से ऊपर है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा संगठन मात्र नहीं है। राष्ट्रवाद से प्रेरित यह विश्व का एकमात्र अनुशासित, संयमित, सशक्त, समर्पित, संगठित और समन्वित छात्र संगठन है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हम हिमाचलियों के संस्कार, आचरण और मिजाज भी हिमालय के बर्फ की तरह साफ़, सफ़ेद और निर्मल रहे हैं । जबकि वामपन्थ रक्त और संघर्ष की बात करता है, एक स्वाभिमानी हिमाचली होने के नाते यह बात मैं डंके की चोट पर कहना चाहूंगा कि हिमाचल कभी भी अपने संस्कार और परंपरा के सफेद दामन पर विषाक्त वामपंथी विचारधारा के छींटे बर्दास्त नहीं करेगा। हिमाचल ही नहीं वामपंथ की विचारधारा भारत की परंपरा और संस्कार के विपरीत रहे हैं। जहाँ वामपन्थ है वहाँ लोकतंत्र नहीं हो सकता है और इससे पहले वामपन्थ ऐसा कुछ कर पाता एबीवीपी ने इस विचारधारा को हिमाचल से ही भगा दिया।


श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आज देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसी राष्ट्रवादी सरकार है जिसने भारत की तरक्की सुनिश्चित की है ।आज हम अर्थव्यवस्था से लेकर अंतरिक्ष तक के क्षेत्रों में नयी उचाइयां छू रहे हैं । जिस कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाकर भारत के एकीकरण पर ग्रहण लगा दिया था हमने उसे समाप्त किया ।अयोध्या में हमारे रामलला के मंदिर को विदेशी बाबर ने तोड़ा था । हमारे पूर्वजों ने 500 सालों तक भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी । आज वहाँ भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ । यह मात्र मंदिर नहीं हिन्दू अस्मिता और जनजागरण का एक भव्य स्मारक है । भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार शुरू कर दिया है । अब हम आतंक फैलाने के लिए टोकते नहीं हैं सीधे ठोक देते हैं । अब हम सबूत नहीं देते आतंकियों को ताबूत देते हैं”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस और इस देश का विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट और संदिग्ध हो चुका है ।जिस पार्टी और नेता को अपने देश पर नहीं विदेशों पर विश्वास हो, जिनके सलाहकार और मददगार देश से नहीं विदेश से हों ऐसे लोगों और ऐसी पार्टी से देशहित की अपेक्षा नहीं की जा सकती। जब हमारा देश किसी चुनौतियों से घिरता है जब हमारे देश पर कोई संकट आता है तो ये ख़ुशी के मारे तालियाँ बजाते हैं । इस देश में मर्जी जनता और संविधान की चलती है और भारत की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना जानती है ।आज भारत के विपक्ष ने भारत और भारतीय लोकतंत्र के विरुद्ध एलाने जेहाद किया है तो भारत की जनता ने भी इन्हें सबक सिखाने के लिए कमर कस लिया है”

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X