मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे भूधसाव से प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिये निकले तथा भूधसाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आवश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को विश्वास दिलाया कि इस संकट के समय केंद्र व राज्य सरकार संजीदगी के साथ उनके साथ खड़ी है।