Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शांता कुमार | हिमाचल का McLeod Ganj जोशीमठ के रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहा है

Updated on Friday, January 13, 2023 09:34 AM IST

पालमपुर - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा भारत का प्रसिद्ध महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान Joshimath चारों तरफ चर्चा का विषय बना है। मकानों में दरारें पड़ रही है। धरती से पानी निकल रहा है। लोग आंखों में पानी भर कर अपने घरों का छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। जोशीमठ ही नही कर्ण प्रयाग Ruder Paryag और हिमाचल का McLeod Ganj जोशीमठ के रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहा है।


1970 में जोशीमठ के एक पहाड़ की बहुत बड़ी चट्टान टूट कर अलखनन्दा में गिरी। लम्बे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट दी कि पहाड़ कमजोर है, और बढ़ती आबादी और निर्माण कार्य बन्द किये जाएं। 50 साल बीत गये रिपोर्ट पर कोई ध्यान नही दिया गया। 1976 में भी वैज्ञानिकों ने चैतावनी दी थी वह भी अनसुनी कर दी गई।
उन्होंने कहा विकास के नाम पर पहाड़ों पर बिजली परियोजनाएं और सड़कों के निर्माण के लिए बिना सोचे समझे पहाड़ों का खनन किया जा रहा है। पहाड़ों की छाती छालनी हो गई है। पूरे भारत के पहाड़ी प्रदेशो में यही होने वाला है जो जोशीमठ में हो रहा है।
शांता कुमार ने कहा कि आबादी बढ़ती है तो गाड़ियां भी बढ़ती है। अधिक उद्योग बिजली योजनायें सड़कें बनानी पड़ती है। भारत में बढ़ती जनसंख्या के कारण अन्धाधुन्ध विकास अब विनाश का कारण बनने लगा है।


उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेष में शिमला जैसा नगर एक पहाड़ पर कंकरीट का एक जंगल खड़ा कर दिया है। भारत के ऐसे बहुत से पहाड़ धीरे धीरे जोशीमठ के रास्ते पर जाएगे। मूल कारण जनसंख्या विस्फोट है।
शांता कुमार ने कहा देश की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषित नगर बन गया। हवा में ज़हर मिला है। दिल्ली की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है परन्तु गाड़ियों की संख्या एक करोड़ 70 लाख है। हजारों अवैध बस्तियां बसी। कहने को अवैध थी परन्तु बिजली पानी, सड़क सब कुछ मिल गया। लाखों लोग रहने लगे। यह सब बढ़ती आबादी के दबाव में हुआ, सरकार की आंखों के नीचे हुआ और फिर वोट की राजनीति के दबाव में सभी पार्टियों ने मिलकर लाखों लोगों की इन हजारों बस्तियां को वैध करवा लिया।
उन्होंने कहा भारत विष्व के पांच अमीर देशो में शामिल हैं परन्तु देश में 19 करोड़ लोग रात को भुखे पेट सोते है। बढ़ती वेरोजगारी के कारण नौजवान या अपराध की दुनिया में जा रहे है या आत्महत्या कर रहे है। इस बढ़ती गरीबी और वेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या विस्फोट है।
शांता कुमार ने कहा भारत ने 75 वर्शो में 35 करोड़ की आबादी को 141 करोड़ पर पहुंचा दिया। अब भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे अधिक भुखे लोगों वाला देष बन जाएगा।
उन्होंने कहा देश की इन सभी समस्याओं के लिए केवल और केवल जनसंख्या विस्फोट एक मात्र कारण है। चाहे दिल्ली की जहरीली हवा हो चाहे जोशीमठ जैसे नगरों की बर्वादी हो। पूरे देश में कई प्रकार की चर्चाए होती है परन्तु इस सबके मुख्य कारण जनसंख्या विस्फोट पर चर्चा बहुत कम होती है। आज आवष्यकता है सभी बातों को एक तरफ रख कर जनसंख्या रोकने के लिए एक कड़ा कानून बनाया जाएं। यदि किसी ने आंखें बन्द करनी हो तो कर ले परन्तु समय देश को खबरदार कर रहा है और कह रहा है बढ़ती आबादी को रोको बरना बर्वादी के लिए तैयार रहो।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X