इसी दौरान सांसद राजीव भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली में उजागर हुए बड़े घोटाले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई सत्यापन सूची से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में वर्षों से बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई सूची में कुल 5,71,625 लाभार्थी संदेह के घेरे में आए हैं, जिन पर अपात्र होते हुए भी सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ लेने का आरोप है।