उन्होंने कहा की चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। आज भारत दुनिया में छा गया है, लेकिन भारत की सोच वन अर्थ - वन फैमिली - वन फ्यूचर वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है । भारत अपनी विरासत से जुड़ रहा है।