पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि है जब आकाश में पूरा चंद्रमा (100% प्रकाशित) दिखाई देता है। यह एक अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है जो मानसिक शांति समृद्धि और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा के लिए जाना जाता है। हिंदू परंपरा में इस दिन पवित्र स्नान और दान का विशेष महत्व है
इस दिन गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो व्यक्ति गंगा स्नान करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए, भारत के विभिन्न हिस्सों में लोग इस दिन गंगा के तट पर एकत्रित होते हैं और स्नान के बाद पूजा-अर्चना करते हैं।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व,कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं हैं।
पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।