भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, हिजरी संवत 1444 - 45 । कार्तिक शुक्ल, पूर्णिमा, सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 12, जमादि-उल्लावल-12, तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
पूर्णिमा तिथि अपराह्न 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार कार्तिक पूर्णिमा, श्री गुरु नानक देव जयंती, कार्तिक स्नान समाप्त, भीष्म पंचक समाप्त।
सूर्योदय का समय - सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।