Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

राष्ट्रीय

More News

जिंदगी | देशभर में नए साल के पहले दिन अलग-अलग हादसों में 45 से अधिक लोगों की मौत

Updated on Sunday, January 01, 2023 21:55 PM IST

देशभर में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अलग-अलग हादसों में 45 से अधिक लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से दुर्घटनाओं की खबर सामने आई। इन दुर्घटनाओं में करीब 4 दर्जन लोग अपनी जान गवां बैठे।

दिल्ली में 3 की मौत--दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में रविवार सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ‘अंतरा केयर फॉर सीनियर्स' नामक वृद्धाश्रम में आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर मिली। दिल्ली के कंझावला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार आधी रात को एक युवती एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के नीचे फंस गई और 7-8 किमी तक घिसटती चली गई। इस घटना में युवती की मौत हो गई।

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 15 लोगों की मौत
राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बिसरासर गांव में कार एवं ट्रक के टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्थान के ही सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में पिकअप के मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बोरिंग मशीन ट्रक से भीड़ जाने से आज आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। राजस्थान के एक अन्य जिले जैसलमेर के रामदेवरा थाना क्षेत्र में फलौदी मार्ग पर नए साल के अवसर पर रामदेवरा दर्शन करके लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार दो बालिकाओं की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए।

जम्मू-छत्तीसगढ़ और केरल में 8 लोगों की मौत
जम्मू के कठुआ जिले में एक कार सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इसने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक निजी दूरसंचार कंपनी के कर्मचारी थे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुए सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा राखी थाना क्षेत्र के निमोरा इलाके में हुआ।

केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके में रविवार को पर्यटकों की एक बस सड़क से करीब 100 फुट नीचे गिर गई, जिसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई और 40 छात्रों समेत 43 अन्य घायल हो गए। वेल्लाथुवाल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई जब बस तमिलनाडु के पर्वतीय इलाके कोडाइकनाल से आ रही थी।

यूपी में तीन की मौत
उत्तर प्रदेश में जालौन से लेकर कदौरा थाना क्षेत्र तक छाए घने कोहरे के बीच एक ट्रैक्टर के गहरे गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार दो किसानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ही गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना इलाक़े में रविवार को गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

झारखंड में तीन मरे
झारखंड के कोडरमा जिले में सड़क किनारे एक गड्ढे में एक वाहन के गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा कि घटना तिलैया बांध पुलिस चौकी क्षेत्र के कांको गांव में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।

तेलंगाना में तीन की मौत
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कुरावी गांव में एक लॉरी (ट्रक) से ले जाए जा रहे ग्रेनाइट पत्थर ऑटो-रिक्शा पर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (महबूबाबाद टाउन) के. सदैया के अनुसार, दोरनाकल मंडल के मुगोरिगुडेम गांव से आठ लोग शनिवार रात कुरवी गांव में नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी एक लॉरी से कुछ बड़े ग्रेनाइट पत्थर ऑटो-रिक्शा पर गिर गए।

महाराष्ट्र में 12 की मौत
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक रसायन कंपनी की भट्टी (बॉयलर) में विस्फोट के बाद लगी आग में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र के ही सोलापुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Have something to say? Post your comment
 आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X