ओशिन शर्मा ने पहाडी गाना अम्मा जी किया लांच
ओशिन शर्मा ने आज “पहाड़ी लोकगीत” “अम्मा जी” लांच किया। इस लाकेगीत को कांगडा जिला के “कुठेड़” के पूर्व सैनिक पवन कुमार ने गाया है। पवन कुमार अपनी सेवाएँ सीमा सुरक्षा बल में अटारी बॉर्डर पर दी हैं। इस अवसर पर ओशिन शर्मा ने पवन कुमार व उनकी टीम को शुभकामनाएँ दीं।
व कहा कि हमें अपने पहाड़ी लोक-गायकों को आगे लेकर आना है और उनका हौंसला बढ़ाना है। इनका ये संगीत जड़ों से जुड़ा हुआ है और एक माँ और बेटी की व्यथा को बयान करता है। ये काँगड़ा के लिए गर्व की बात है।