अब विदेशों में भी हिमाचली हथकरघा उत्पादों व कांगडा चाय और दूसरे पांरपरिक उत्पादों का डंका बजेगा। इसके लिये हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन आगे आई है। कनाडा व दूसरे देशों में रह रहे प्रवासी हिमाचलियों की सबसे बडी संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल आज कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा से मिला और इस बारे में एक प्रजेटेंशन दी।
एसोसियशन के अध्यक्ष भागय चंन्दर ने बताया कि भारतीय दूतावास ओटावा में यह मुलाकात बहुत ही सार्थक रही। व हमारी टीम ने भारतीय उच्चायुक्त से कनाडा में हिमाचली हथकरघा, कांगड़ा चाय और हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासों के तहत मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर संजय कुमार वर्मा ने हाई कमीशन की ओर से ऐसोशियन की आगामी परियोजनाओं जैसे ओडीओपी, जीआई लिंकेज और कनाडा में हिमाचल और इसकी संस्कृति को बढ़ावा देने के अन्य तरीकों के लिए समर्थन और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। एचपीजीए टीम के सदस्यों ने भारतीय राजदूत के साथ संस्था के विजन और मिशन पर चर्चा की और उन्हें उन परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया जो एचपीजीए 18 देशों (यूएसए, कनाडा, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएसए, कनाडा, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड) से जुड़े समकक्षों (हिमाचली डायपोरा) के साथ कर रहा है। जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, यूएई, बहरीन, ओमान, कतर, भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में चल रही हैं।