Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग: शुक्रवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 16 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दुनिया

More News

​न्यूयॉर्क | ​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

Updated on Friday, October 09, 2026 09:42 AM IST

यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका): संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में भाग लेने पहुंचे भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने स्पष्ट किया कि सीमा पार आतंकवाद (Cross-Border Terrorism) पर भारत का रुख अडिग है और देश आतंकवाद के प्रति पूरी तरह से ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति पर कायम है।

न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी कार्यालय (UNOCT) के कार्यवाहक अवर महासचिव (Acting USG) अलेक्जेंडर ज़ुएव (Alexander Zouev) से द्विपक्षीय बैठक में भारत और यूएनओसीटी के बीच आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहयोग को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक और सत्र के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि किसी भी रूप या अभिव्यक्ति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। राज्य प्रायोजित और सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी तंत्रों के खिलाफ वैश्विक समुदाय को एक स्वर में निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।
भारतीय सांसदों ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय लड़ाई में वैश्विक क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।और
वित्तीय सहायता और आधुनिक तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय को अनिवार्य बताया गया।

प्रो. सिकंदर कुमार ने जोर देकर कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेलता रहा है, इसलिए वैश्विक मंचों पर इसकी रोकथाम के लिए नियम आधारित व्यवस्था आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने यूएनओसीटी के साथ खुफिया जानकारी साझा करने, साइबर क्षेत्र में आतंक के प्रसार को रोकने और वैश्विक कानूनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भारत के निरंतर योगदान को रेखांकित किया।

सत्र के अंत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यह संदेश स्पष्ट किया कि जब तक सीमा पार आतंकी पनाहगाहों को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता, तब तक स्थायी शांति संभव नहीं है।

Have something to say? Post your comment
भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

बहस : भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

 फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

दुबई : फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

बातचीत : जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वियतनाम में नाव हादसे पर राहुल गांधी ने जताया गहरा शोक, केंद्र सरकार से बचाव अभियान तेज करने की अपील

नई दिल्ली : वियतनाम में नाव हादसे पर राहुल गांधी ने जताया गहरा शोक, केंद्र सरकार से बचाव अभियान तेज करने की अपील

X