वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से जनभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार भी 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनिया भर में उत्साह है। जिसमें हिमाचल भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों परिवारों की आस्था एवं श्रद्धा और भगवान श्री रामचंद्र जी के आशीर्वाद की दृष्टि से यह बहुत बड़ा कदम होगा। लिहाजा सरकार को इस पर विचार करना चाहिये। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , 500 साल बाद यह दिन आया है। यह एक ऐतिहासिक पल हैं। हर किसी के लिये खुशी है।