पाकिस्तान ने कहा- मारे गए हमारे बच्चे, भुगतने होंगे परिणाम
ईरान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक किया है। ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान के पहाड़ों में जैश अल-अदल संगठन के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान के एयरस्ट्राइक से दो बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए।
ईरान ने मंगलवार को मिसाइलों और ड्रोन से हमलों के जरिए पाकिस्तान में एक आतंकवादी समूह के "दो प्रमुख गढ़ों को नष्ट कर दिया"। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ईरान द्वारा पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के कारण देश में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं।