प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को आसाम के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कायख्या मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सुक्खू कांग्रेस पार्टी की भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिये बीते कल इंफाल आये थे। वापिसी पर उन्होंने गुवाहाटी के पास कामख्या मंदिर में दर्शन किये।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या शक्तिपीठ में माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
सुक्खू आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे।
51 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या शक्तिपीठ बहुत ही प्रसिद्ध और चमत्कारी है। कामाख्या देवी का मंदिर अघोरियों और तांत्रिकों का गढ़ माना जाता है। असम की राजधानी दिसपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह शक्तिपीठ नीलांचल पर्वत से 10 किलोमीटर दूर है। कामाख्या मंदिर सभी शक्तिपीठों का महापीठ माना जाता है। इस मंदिर में देवी दुर्गा या मां अम्बे की कोई मूर्ति या चित्र आपको दिखाई नहीं देगा। वल्कि मंदिर में एक कुंड बना है जो की हमेशा फूलों से ढ़का रहता है। इस कुंड से हमेशा ही जल निकलता रहतै है। चमत्कारों से भरे इस मंदिर में देवी की योनि की पूजा की जाती है और योनी भाग के यहां होने से माता यहां रजस्वला भी होती हैं।