प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज मणिपुर में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। सुक्खू दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचने के बाद इंफाल के लिए रवाना होंगे। व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को इम्फाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा हिमाचल सदन में रात को रुकेंगे। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे।