Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | अटल का सुशासन, कांग्रेस का कुशासन जनता को याद : कटवाल

Updated on Monday, December 25, 2023 14:17 PM IST

अटल जयंती की बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकामल चक्कर शिमला में प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर काव्यांजलि और पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी हुआ।

कार्यक्रम में संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलजीत सूद प्रदेश कोषाध्यक्ष, करण नंदा प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रमोद ठाकुर प्रदेश कार्यालय सचिव, किरण बाबा प्रदेश कार्यालय सह सचिव, अनिल ढकोक प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की जब तक देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे तब तक देश ने प्रबल रूप से तरक्की की भारत का लौ पूरी दुनिया ने माना। पर 2004 से 2014 तक का कांग्रेस का शासन दुनिया को याद है देश उस समय काफी पीछे की ओर गया। मनमोहन सिंह के रूप में देश को एक न बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला।

उन्होंने कहा की कांग्रेस और भाजपा में फर्क साफ है , सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से 2014 में भारत की जीडीपी 98 लाख करोड़ थी और अब 2023 में 159.7 लाख करोड़ रही। भारत का पूंजीगत व्यय 2014 में 3.92 लाख करोड़ था और 2023 में यह 10.9 लाख करोड़ पहुंच गया है। देश का कृषि बजट 2014 में 21900 करोड़ से बढ़ कर, 2023 में 1.25 लाख करोड़ हो गया है।भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित, फॉरेक्स रिजर्व मई 2014 में 313 अरब डॉलर थी जो की जून 2023 में 600 अरब डॉलर पहुंच गई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश जो की 2014 में 45 अरब डॉलर था अब 2022 तक 84.8 अरब डॉलर पहुंच गया है। भारत की प्रति व्यक्ति आय 2014 में 86454 रू थी और 2022 में 1.50 लाख पहुंच गई। 2014 और 2023 की तुलना में देश की गरीबी दर 22% से कम हो कर 10% तक आ गई। भारतीय अर्थव्यवस्था की दुनिया में रैंक: भारत की अर्थव्यवस्था 2014 में 10वे नंबर पर थी और 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा की 2002 में अटल जी ने डेयरी सेक्टर को पूरी तरह से डी-लाइसेंस कर दिया। इसके बाद, निजी क्षेत्र ने बाद के वर्षों में अपनी प्रसंस्करण क्षमता को सहकारी समितियों की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप दूध उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई, जिसके कारण मोदी सरकार के नेतृत्व में 2018 तक भारत दुनिया का शीर्ष दूध उत्पादक बन गया। प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता जो 2014 में 303 ग्राम थी, 2022-2023 में बढ़कर 459 ग्राम हो गई। 2003 के मॉडल एक्ट के माध्यम से कृषि-मार्केटिंग में अटल जी द्वारा शुरू किए गए सुशासन सुधारों को मोदी सरकार ने तेजी से बढ़ाया। आज भारत की खाद्य प्रसंस्करण क्षमता 200 मीट्रिक टन है, जो 2014 में सिर्फ 12 मीट्रिक टन थी। अटल जी के सर्व शिक्षा अभियान से प्रेरणा लेते हुए 'भारत में दस लाख बच्चों को नियोटेरिक इनोवेटर्स के रूप में तैयार करने' के दृष्टिकोण के साथ, हमारे देश भर के स्कूलों में कुल 10,000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं, जो जिज्ञासा, रचनात्मकता और कौशल को बढ़ावा देती हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X