Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सरकार मस्त जनता त्रस्त : बिंदल

Updated on Monday, December 18, 2023 16:22 PM IST

जनता का मूड भाजपा के पक्ष में : जयराम

यह सरकार नाम की सुख की सरकार , दिया केवल दुख : खन्ना

भाजपा द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विपिन परमार, त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया है और जिस प्रकार से केंद्र विश्वविद्यालय के 30 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने रोका है वह गलत है राजनीति कौन कर रहा है सब जानते हैं।

उन्होंने कहा की हिमाचल की सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालने से पहले जनता को कई गारंटीयां दी थी, पर अभी तक ऐसी कोई गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। आज भी महिलाएं 1500 रु का इंतजार कर रही है और अब तो देनदारी 400 करोड़ से अधिक हो गई है। युवा , किसान , भगवान सब अपनी गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रहे है। सरकार मस्त जनता त्रस्त, एसा हाल पूरे प्रदेश का हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है। आपदा के समय को अवसर बनाने के लिए भी इस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी और जहां जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए थी वहीं इस सरकार ने आपदा के समय भी बंदर बांट करने का काम किया। जिन लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी उनको मिली नहीं और जो कांग्रेस के नजदीकी थे उनको राहत प्रदान कर दी।

कांग्रेस के नेता लगातार केंद्र का विरोध कर रहे हैं और 3378 करोड़ जो केंद्र ने हिमाचल को दिए हैं उसका भी यह आभार व्यक्त नहीं कर रहे हैं, फिर भी इस विरोध के बावजूद केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों के लिए लगातार पैसा दिया है जनता इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी और हिमाचल में भाजपा एक बार फिर लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी। हिमाचल की जनता भाजपा के पक्ष में मूड बना चुकी है।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इतने कम समय में अगर जनता इतनी बड़ी तादात में सड़कों पर उतर गई है इसका मतलब वर्तमान कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से गिरी है। यह सरकार नाम की सुख की सरकार है, वैसे तो यह दुख की सरकार है। इस सरकार से हर वर्ग दुखी है केवल सरकारी खजाने को अपनी पब्लिसिटी पर खर्च करने से कोई सरकार लोकप्रिय नहीं हो जाती परंतु आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं जिससे आपकी लोकप्रियता सच में बड़ जाए।

उन्होंने कहा कि आज कचहरी ग्राउंड में जनता की कचहरी लगी है और जवाब तो तुम्हें देना होगा, जनता पूछ रही है कि आपने जो वायदे किए थे वह कब पूरे होंगे। हम वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूछना चाहते हैं कि आपने जो 1 साल का जश्न मनाया वह क्यों मनाया, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर और सरकारी खजाने के दम पर जश्न को मनाया गया, पर उसका कोई औचित्य था नहीं क्योंकि आपने तो केवल जनता को धोखा ही दिया है।

विपिन परमार ने रैली में आए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और रैली के सफल आयोजन के लिए सबको बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X