Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

मंदिर | नगरोटा के मणिमहेश ज्वेलर्स ने कालेशवर में पांच किलो चांदी का नाग चढाया

Updated on Monday, December 11, 2023 17:56 PM IST

कालेशवर महादेव मंदिर में जिला कांगडा के नगरोटा बगवां के एक श्रद्धालु ने पांच किलो चांदी से बना नाग मंदिर में अर्पित किया। बताया जाता है कि श्रद्धालु एक कारोबारी है। पंडित केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आज कांगडा,नगरोटा,के मणिमहेश ज्वेलर्स, ने 5कि 320ग्रा का पाच मुखी नाग राज ,अपनी स्वर्गीय माता जी की याद मे  अर्पित  किया । श्रद्धालु ने यहां आकर अपनी मनौती पूरी होने पर मंदिर को यह भेंट किया।

केंद्र सरकार ने करीब दो साल पहले कालेश्वर महादेव को राष्ट्रीय महत्व के स्थलों और स्मारकों में शामिल किया है। इस सूची में शामिल स्थल का केंद्र सरकार खुद संरक्षण करती है। इसमें 20 अन्य स्थलों को भी शामिल किया गया था।

जिला कांगड़ा के रक्कड़ उपमंडल में कालीनाथ कालेश्वर महादेव का मंदिर है, इसे मिनी हरिद्वार भी कहा जाता है। यहां भगवान शिव का ऐतिहासिक पांडवकालीन मंदिर है। मान्यता है कि वनवास के दौरान पांडवों ने यहां लंबे समय तक प्रवास किया। इसी दौरान उन्होंने इसका निर्माण किया था। देहरा में कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के बारे में एक जनश्रुति के अनुसार यह शिवलिंग प्रतिवर्ष एक जौ के दाने के बराबर पाताल में धंसता चला जा रहा है। जब यह शिवलिंग पूरी तरह से धरती में समा जाएगा तो कलियुग का अंत हो जाएगा।

यह भी मान्यता है कि यहां अंतिम संस्कार से मृतक को स्वर्ग प्राप्त होता है। यहां बैसाखी पर लगने वाला मेला भी अपने आप में खास है। उस दिन भी यहां स्नान करने लाखों लोग पहुंचते हैं। सावन माह में भी यहां पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। कोरोना की पहली लहर के दौरान लोगों ने हरिद्वार न पहुंच पाने के कारण यहां साथ बहती ब्यास नदी में मृतकों का अस्थि विसर्जन भी किया। सावन माह शुरू हो चुका है और आज पहला सोमवार है। रविवार को भी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस स्थल में पांच तीर्थों का पानी होने के कारण इस स्थल का नाम पंचतीर्थी भी है, जहां पर श्रद्धालु स्नान करते हैं।

यह मंदिर ज्‍वालाजी से करीब 12 किलोमीटर दूर है। चंडीगढ़-नादौन राजमार्ग पर कूहना से संपर्क मार्ग पर जाना होगा, जहां से इसकी दूरी तीन किलोमीटर है। चिंतपूर्णी की ओर से आने वाले लोगों को नैहरनपुखर से मुड़ना पड़ता है। वहां मंदिर की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। देहरा से सुनेहत होते हुए यह स्‍थल छह किलोमीटर दूर है। यहां के लिए बस सहित टैक्‍सी सुविधा भी उपलब्‍ध है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X