कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीनी लोगों और उनके बच्चों के नरसंहार को रोकने के लिए गाजा में युद्धविराम की मांग करते हुए आज हो रही वैश्विक हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि, हम सभी को उनके खिलाफ हो रहे भयानक अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
दरअसल , इजराइल द्वारा गाजा पर हमले के बीच ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रभावशाली लोग 11 दिसंबर को वैश्विक हड़ताल के आह्वान में शामिल हुए हैं। फिलिस्तीनी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के संगठनों ने तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर सोमवार को वैश्विक हड़ताल का आह्वान किया है क्योंकि इजराइल ने गाजा पर अपनी आक्रामकता जारी रखी है। जिसका व्यापक विरोध हो रहा है।