Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजीटल लाइब्रेरी खोलने को उठाएंगे कदम: बाली

Updated on Saturday, November 25, 2023 18:07 PM IST

बोले, कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क
कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्कालय का किया शुभारंभ

कांगड़ा 25 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा, जिसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया जाएगा।

शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पुस्तकालय कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों में पाठन की अभिरूचि विकसित की जा सके।

आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क
उन्होंने कैंटीन और सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा मटौर में 5 करोड रुपए की लागत से जल्द एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 1.5 करोड़ों रुपए की राशि से टंडन क्लब का विस्तारीकरण किया जाएगा। कांगड़ा के वार्ड-5 में नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने रिहेड़ी, फड़ी, और सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित स्थान मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील चैक में खाली पड़ी जमीन पर एक परिसर बनाने के बारे में जल्द चर्चा की जाएगी इसके उपरांत इस कार्य को भविष्य में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण से युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा तथा उनकी कोशिश रही है जिस भी जगह पर बतौर अधिकारी कार्य किया है वहां पर पुस्तकालय खुलवाए हैं।

इससे पहले अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांगड़ा इशांत चैधरी ने इस पुस्तकालय के निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, अमित वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने भी सभी को संबोधित किया।

इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा वगवा मुनीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश महासचिव अजय वर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली , बीडीसी अध्यक्ष बबीता संधू, पार्षद संजीव गुप्ता, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच, देश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश राजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष इशांत चैधरी,वीडियो तविंदर चनौरिया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य निशु मोगरा, नगरोटा बागवान के कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, रीता मनकोटिया, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X