Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | नगर निगम चुनाव में विधायकों को वोटिंग अधिकार देना निंदनीय : बिंदल

Updated on Friday, November 24, 2023 15:26 PM IST

बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने ऐसा निर्णय लेकर की लोकतंत्र की हत्या
मनमाने ढंग से फैसले ले रही है कांग्रेस सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार द्वारा अजीबो-गरीब फैसले लिए जा रहे हैं। नगर निगम में मेयर तथा डिप्टी मेयर का चुनाव होना है और उनकी समय अवधि समाप्त हो गई है। समय अवधि समाप्त होने के बाद लंबे समय तक उनके चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई।


डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी करके नगर निगम चुनाव करवाने के लिए विभिन्न एडीसी को अधिकृत किया। एडीसी ने प्रदेश सरकार से नगर निगम चुनाव में विधायको के मतदान करने बारे प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन काफी समय तक लंबित रखने के बाद इस विषय पर प्रदेश सचिव की ओर से अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट किया कि नगर निगमों के चुनाव में विधायकों को वोट डालने का अधिकार नहीं है। उसके बाद एडीसी ने चुनाव प्रकिया शुरू की और एमसी मंडी का चुनाव 25 नवम्बर को तय किया गया। पालमपुर एमसी का चुनाव 24 नवम्बर तय किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद 23 नवम्बर की रात को सरकार की ओर से एक और अधिसूचना जारी की जाती है कि जिसमे कहा गया है कि नगर निगम चुनावों में विधायकों को वोट देने का अधिकार दिया जाता है। ऐसे में यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया हैं। आज पालमपुर में एमसी चुनाव को लेकर वोटिंग है और 25 नवम्बर को मंडी में मतदान हैं। अब ऐसे में असमंजस यह है कि दोनों स्थितयों के अंदर कौन सा नियम है जो इस्तेमाल किया जाएगा, जो पत्र चुनाव घोषित होने के बाद प्रदेश सचिव ने स्पष्टीकरण के तौर पर लिखा कि विधायकों को वोटिंग का अधिकार नहीं है वो इस्तेमाल होगा या पिछले रात को लिया गया निर्णय इस्तेमाल होगा?

डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसी भी नियम-कानून से नहीं चल रही हैं और मनगढंत तरीके से फैसले ले रही हैं। इस प्रकार यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक को वोटिंग राइट है तो फिर विधायक एमसी का मेयर भी बन सकता। नगर निगम पार्षद और विधायक के चुनाव में सरकार कोई अंतर नहीं रख रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार के इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X