पूरे दिल्ली में आज घने कोहरे और कंपकपाती ठंड ने सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया हैं, तो दूसरी ओर इस सबसे बेपरवाह कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सफेद रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट पहनकर सुबह अपने पिता राजीव गांधी की समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो लोग दंग रह गये। इस दौरान राहुल गांधी ने पैरों में जुराबे तक भी नहीं पहनी थीं। कांग्रेस नेता ने नंगे पांव ही समाधि स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नया इतिहास रच डाला।
राहुल गांधी के इस जज्बे की सोशल मिडिया में भी खूब तारीफ हो रही है। गौतम नौटियाल ने लिखा है कि, जो तप करते है उनको सर्दी-गर्मी का अहसास नहीं होता ३ तपस्वियों को सिर्फ़ उनका तप ही याद रहता है। राहुल गांधी भी अभी अपनी तपस्या कर रहे है । तप का तेज अलग होता है । इस देश में करोड़ों लोग - किसान, मज़दूर, गरीब - है जो सब मौसम बर्दाश्त कर के भी - अपना तप कर रहे है ।