छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।