Hindi English Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• 28 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 28 अक्टूबर का इतिहास: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, भगिनी निवेदिता और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2026, बुधवार , मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल • देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की • मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए • मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए • सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन ज्वालामुखी में चल रही श्री कार्तिक माहात्म्य व्रत कथा का पहला अध्याय • भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

राष्ट्रीय

More News

दशहरा | कंगना रनौत का करारा जवाब बोलीं , औरतें सिर्फ सेक्स के लिए नहीं, उनके पास और भी अंग हैं

Updated on Monday, October 30, 2023 10:33 AM IST

दशहरा के दिन जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में लाल किले के पास मैदान में लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया था। कंगना रावण का दहन करने वाली पहली महिला बनीं, लेकिन इस पर विवाद शुरू हो गया है। जिसके चलते कंगना एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कंगना का रावण दहन करना रास नहीं आया है। भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना द्वारा दहन किया जाना गलत बताया है। इसके चलते कंगना ने उन्हें करारा जवाब दिया है। सोशल मिडिया में इस पर खूब चरचा चल रही है।

दरअसल , कंगना को सोशल मीडिया पर कई लोग ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक पोस्ट को सुब्रमण्यम स्वामी ने साझा किया है। जो मोनिका नाम की यूजर ने शेयर किया है। उस पोस्ट में कंगना सफेद रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ में यूजर ने लिखा है,“क्या ये कंगना रनौत है? बॉलीवुड की एकमात्र महिला जिसे मोदी सरकार द्वारा एंटरटेन किया गया है? इसी पोस्ट को शेयर करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि रामलीला के अंतिम दिन कंगना रनौत को चीफ गेस्ट बनाया जाना मर्यादा पुरूषोत्तम राम के लिए अशोभनीय है।

कंगना रनौत को सुब्रमण्यम स्वामी का ऐसा कहना बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मंत्री जी को खरी खोटी सुना डाली। कंगना ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “ एक स्विमसूट में फोटो और घटिया कहानी के साथ आप यह सुझाव दे रहे हैं कि राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए मेरे पास अपने शरीर के अलावा और कुछ नहीं है। हा हा! मैं हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे महान कलाकार हूं, एक लेखिका, निर्देशक, निर्माता, क्रांतिकारी हूं। अगर मेरी जगह पर कोई युवा आदमी होता जो एक महान भविष्य का नेता होता और मार्गदर्शन और सलाह के योग्य हो सकता था। तो क्या आप अभी भी यह मानेंगे कि वह शायद राजनीति में आने के लिए अपना शरीर बेच रहा है?“


सेक्सिज्म और महिला शरीर के लिए लस्ट आपको एक विकृत व्यक्ति बना रही है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं, उनके पास अन्य अंग भी होते हैं जैसे दिमाग, दिल, हाथ, पैर और बाकी सब कुछ जो एक पुरुष के पास होता है या जो एक महान नेता बनने के लिए जरूरी होता है। तो क्यों नहीं श्री सुब्रमण्यम जी?“कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म ’तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन को सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। इसके अलावा वह जल्द ही इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म ’इमरजेंसी’ में भी नजर आने वाली हैं।

Have something to say? Post your comment
28 अक्टूबर का इतिहास: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, भगिनी निवेदिता और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज का इतिहास : 28 अक्टूबर का इतिहास: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, भगिनी निवेदिता और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

पैदल सेना दिवस : भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची,  सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

आज का इतिहास : आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची, सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

केंद्र सरकार के निर्णय से हिमाचल के मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के अधिक अवसर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के निर्णय से हिमाचल के मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के अधिक अवसर

आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए, ।यह घटना जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बनी

आज का इतिहास : आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए, ।यह घटना जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बनी

आज ही के दिन स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो Pablo Picasso का जन्म था

आज का इतिहास : आज ही के दिन स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो Pablo Picasso का जन्म था

आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई थी

आज का इतिहास : आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई थी

आज ही के दिन एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया, नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया

आज का इतिहास : आज ही के दिन एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया, नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया

आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से PSLV-C11 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से PSLV-C11 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया

आज ही के दिन  नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था

21 अक्टूबर का इतिहास : आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था

X