Hindi English Thursday, 12 November 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा की • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया • देहरा मेन चौक से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम तक दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री • राज्यपाल ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या पर शोक व्यक्त किया • आई.एच.एम कुफरी में भारत-ऑस्ट्रियाई भित्ति चित्र (म्यूरल) परियोजना • पालमपुर में 1287 कनाल आनंद शक्ति ट्रस्ट भूमि पर कब्जे का आरोप, PM मोदी से शिकायत • 13 नवंबर 2026, शुक्रवार का पंचांग • कांग्रेस राज में भू-माफिया के हौसले बुलंद, महिला ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार : रणधीर शर्मा • 13 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं • मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

राष्ट्रीय

More News

आज का इतिहास | आज ही के दिन भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ था।

Updated on Tuesday, October 10, 2023 11:02 AM IST

आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। रेखा का जन्म चेन्नई में तमिल अभिनेता जेमिनी गनेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्पावली के यहां हुआ था। उनके पिता अभिनेता के तौर पर काफी सफल हुए और रेखा भी उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलीं। वे तेलगु को अपनी मातृभाषा मानती हैं। वे हिन्दी, तमिल और इंग्लिश भी अच्छे से बोल लेती हैं। अपनी वर्सटैलिटी और हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली रेखा ने अपने करियर की शुरूआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म रंगुला रतलाम सेे की थी। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू चार साल बाद फिल्म सावन भादो से हुआ था। वे अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं और 1970 तक आते आते वे अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं।

1845 : अमेरिका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने एनापोलिस, मैरीलैंड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की।

1846 : ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की।
1911 : क्रांतिकारियों के एक समूह ने चीन के वूचांग में बगावत का बिगुल फूंक दिया, जिसे चीन की क्रांति की औपचारिक शुरूआत माना जाता है। यह एक ऐसी लोकतांत्रिक बगावत थी, जिसने चिंग साम्राज्य का तख्ता पलट दिया।

1911 : पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

1954: भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म। रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से मील के कई पत्थर स्थापित किए।

1970 : फिजी ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी हासिल की।

1978 : रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।

1980 : उत्तरी अल्जीरिया के शहर अल अस्नाम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। 20,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका।

1991 : भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता।

1992 : कलकत्ता (अब कोलकाता) को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया। केबल से बने देश के इस सबसे बड़े सेतु के निर्माण में करीब 13 साल लगे।

2011: प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन।

Have something to say? Post your comment
13 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 13 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

आज ही के दिन हरियाणा के चरखी दादरी के पास सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दो विमानों की हवाई टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई, यह इतिहास की सबसे घातक मध्य-हवाई टक्करों में से एक थी

आज का इतिहास : आज ही के दिन हरियाणा के चरखी दादरी के पास सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दो विमानों की हवाई टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई, यह इतिहास की सबसे घातक मध्य-हवाई टक्करों में से एक थी

आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म मक्का में हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म मक्का में हुआ था

आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था

आज ही के दिन उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल भारत का 27वां राज्य बना। जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया

आज का इतिहास : आज ही के दिन उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल भारत का 27वां राज्य बना। जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया

 आज ही के दिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की। यह फैसला देश में नोटबंदी के नाम से चर्चित हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की। यह फैसला देश में नोटबंदी के नाम से चर्चित हुआ था

आज ही के दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का पहली बार बंगाली पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशन हुआ

आज का इतिहास : आज ही के दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का पहली बार बंगाली पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशन हुआ

आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खदान मजदूरों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खदान मजदूरों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया था

आज ही के दिन भारत ने श्रीहरिकोटा से अपने पहले मंगल मिशन मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन) का सफल प्रक्षेपण किया

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत ने श्रीहरिकोटा से अपने पहले मंगल मिशन मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन) का सफल प्रक्षेपण किया

आज ही के दिन बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति निर्वाचित हुए, यह अमेरिकी इतिहास की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना थी

आज का इतिहास : आज ही के दिन बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति निर्वाचित हुए, यह अमेरिकी इतिहास की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना थी

X