ओशिन शर्मा की कार्रवाई से सरकार को कैसे मिला लाभ आप भी जानिये
हिमाचल प्रदेश की तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफिया पर नुकेल कसी गई है। व सरकार को भी राजस्व मिला है। इसकी जानकारी ओशिन शर्मा ने सोशल मिडिया में दी है। उन्होंने बताया है कि मंडी जिला संधोल के बाकर खड्ड व बडौर शहर की 1000 metric tonne “रेता व बजरी” जो ग़ैरक़ानूनी खुदाई द्वारा इकट्ठी की गई थी वो आज 6 लाख ,60 हज़ार में नीलाम की गई।