ज्वालामुखी नगर परिषद में जल्द ही बदलाव होने जा रहा है। हालांकि यहां कांग्रेस के पास बहुमत है। लेकिन उपाध्यक्ष को लेकर बदलाव की चर्चा जोरों पर है।
दरअसल , 18 जनवरी 2021 को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन करते वक्त ज्वालामुखी के मौजूदा विधायक संजय रतन ने उपाध्यक्ष के लिये रोटेशन तय करते हुये अढ़ाई साल बाद महिला पार्षद मीरां कौंडल का उपाघ्यक्ष बनाने की बात कही थी।
उस दौरान सहमति बनने के बाद ही सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ था। मीरा कौंडल संजय रतन के अपने वार्ड नंबर एक से चुन कर आईं दलित पार्षद हैं। यही वजह है कि अब उन्हें उपाध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है।
कांग्रेस नेता उत्तम चंद ने बताया कि विधायक संजय रतन इस मामले में जल्द ही निर्णय लेंगे। और नगर परिषद ज्वालामुखी में महिला उपाध्यक्ष का बनना लगभग तय है।
शहर के कारोबारी आदित्य पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही दलितों व महिलाओं के उत्थान के प्रति गंभीर रही है। मीरां कौंडल के उपाध्यक्ष बनने से महिलाओं में पार्टी के प्रति विश्वास बढेगा।