कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से शुरू होने वाली पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की हाथ जोडो यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। आज कांग्रेस मुख्यालय में हाथ जोड़ो अभियान' पर चर्चा करने के लिए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों सहित विधायक दल के नेताओं की बैठक संपन्न हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे
हाथ जोडो या़त्रा राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की तरह कई राज्यों से होकर गुजरेगी।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को 26 जनवरी से शुरू करने की घोषणा हुई है। 26 जनवरी 2023 से दो माह का यह अभियान तीन चरण में चलेगा। पहले चरण में हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाए जाएंगे। युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखंड में बाइक रैली निकालेंगे। र्पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिला मार्च और महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।