Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | गुप्त नवरात्रों में कांगडा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता

Updated on Monday, June 26, 2023 11:24 AM IST

कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी, ब्रजेशवरी व चामुण्डा नन्दिकेशवर धाम में गुप्त नवरात्र अश्टमी के चलते विभिन्न प्रदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को गुप्त नवरात्र की आषाढ़ माह की अष्टमी को बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में यात्रियों का तांता लगा हुआ है। बड़ी तादाद में तीर्थयात्रि दर्शनों के इंतजार में कतारों में देखे गये।


इस पावन अवसर पर मां ज्वालाजी और ब्रजेशवरी के दर्शन करना बहुत उत्तम माना जाता है। जनश्रुति के अनुसार गुप्त नवरात्रों के दौरान जो व्यक्ति श्रद्धा से मां के दरबार में मन्नत मांगते हैं, वह निशिचत रूप से पूर्ण होती है।


इन शक्तिपीठों में गुप्त नवरात्रों का महान पर्व मनाया जाता है, जिसमें शक्ति की विशेष अराधना की जाती है। कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में वर्षभर में चार नवरात्रे, जिसमें हिन्दु पद्धति के अनुसार वर्ष के आरम्भ में चैत्र नवरात्र अषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रे, श्रावण मास में श्रावणाष्टमी नवरात्रे और शरद् नवरात्र के अवसर पर विषेष मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की तादाद में तीर्थयात्रि एवं पर्यटक मां भवानी के दर्शन करके पुण्य कमाते हैं।


गुप्त नवरात्र के दौरान मन्दिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रशासन की ओर से पेयजल, प्रसाधन, सफाई, पार्किंग इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था की गई है तथा सुरक्षा के लिये तीनों शक्तिपीठों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। असमाजिक तत्वों पर नजऱ रखने के लिये मन्दिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों के लिये लंगर की विषेष व्यवस्था की गई है।


ज्वालामुखी संस्कृत कालेज के प्रचार्य , आचार्य प्रबल शास्त्री ने बताया कि हिन्दू धर्म में नवरात्र मां दुर्गा की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं। नवरात्र के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पडऩे वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है। इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X