Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

धर्म/अध्यात्म

More News

चातुर्मास | चातुर्मास का आरंभ 29 जून को देवशयनी एकादशी के दिन से

Updated on Thursday, June 08, 2023 16:54 PM IST

हिंदू पंचाग के अनुसार चातुर्मास का आरंभ देवशयनी एकादशी से माना जाता है। इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून को है। यानी कि इस दिन से भगवान विष्‍णु पूरे 5 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे और फिर कोई भी शुभ मांगलिक कार्य आरंभ नहीं होगा।

आषाढ़ मास 5 जून से लग रहा है और इस मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्‍णु श्रीर सागर में 5 महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। उसके बाद कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस 5 महीने की अवधि में कोई भी शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि नहीं किए जाते हैं। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास का समापन होगा।


चातुर्मास सामान्‍य रूप से हर साल 4 महीने का होता है, लेकिन इस साल यह 5 महीने का होगा। पंचांग के अनुसार इस साल सावन के महीने में अधिकमास लग रहा है इसलिए सावन 3 महीने का हो जाएगा और इस बार कुल 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। इस प्रकार चातुर्मास का भी एक महीना बढ़कर 5 महीने का हो जाएगा। इसलिए इस बार भगवान विष्‍णु 5 महीने तक योग निद्रा में रहेंगे। धार्मिक मान्‍यताओं में बताया जाता है कि जब भगवान विष्‍णु निद्रा की अवस्‍था में होते हैं और तो सृष्टि का संचालन भगवान शंकर के हाथ में आ जाता है। यही वजह है कि सावन में भोले बाबा की पूजा की जाती है।


हिंदू ही नहीं जैन धर्म के लोग भी चातुर्मास को बहुत मानते हैं। इस धर्म का पालन करने वाले साधु संत भी इस दौरान यात्राएं नहीं करते हैं। हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान कई प्रमुख व्रत त्‍योहार पड़ते हैं। इसमें सावन सोमवार, रक्षाबंधन, नागपंचमी, गणेशोत्‍सव, पितृ पक्ष, नवरात्रि सब शामिल हैं। चातुर्मास के दौरान पूजा पाठ और अनुष्‍ठान करने का विशेष महत्‍व होता है, लेकिन कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान शादी विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश, नया वाहन खरीदना, नई प्रॉपर्टी खरीदना या फिर नया बिजनस शुरू करने जैसा कोई शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर को से शुभ कार्यों का आरंभ होगा।


चातुर्मास में भक्‍तों को ईश्‍वर की भक्ति में मन लगाना चाहिए और कुछ समय के लिए एकांतवास में चले जाना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए इस दौरान जमीन पर अपना बिस्‍तर लगाना चाहिए।

चातुर्मास में दही का सेवन कम कर देना चाहिए या फिर खत्‍म कर देना चाहिए। रात्रि के वक्‍त तो भूलकर भी दही न खाएं।

चातुर्मास में शहद, मूली, बैंगन और पत्‍ते वाली सब्जियां न खाएं। कहते हैं कि बारिश के मौसम में नमी के कारण इन सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं इसलिए इन्‍हें नहीं खाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

13 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

11 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

 आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

9 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

 आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 7 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 7 अक्टूबर 2026 का पंचांग

X