Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

वायु सेना | Mandi के अंगद सिंह Indian Air Force में फ्लाइंग ऑफिसर बने

Updated on Sunday, December 18, 2022 16:39 PM IST

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय Mandi के NCC एयर विंग कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर रह चुके अंगद सिंह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। भारतीय वायु सेना अकादमी डुडीगल हैदराबाद में शानदार व गौरवमई पासिंग आऊट परेड में फ्लाइंग कैडेट अंगद सिंह को भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर का रैंक प्रदान किया गया। इस अवसर पर बांग्लादेश वायु सेना के एयर चीफ मार्शल शेख अब्दुल हनन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

एनसीसी वायु सेना विंग मंडी के फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन लाल क्रांति सिंह ने कहा कि अंगद सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेटों में भारी उत्साह है। अंगद सिंह वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली राजपथ में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अंगद सिंह का चयन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए भी हुआ था।

फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन ने कहा कि भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने से पूर्व अंगद सिंह का चयन ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में बतौर स्थल सेना सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भी हुआ था। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान ही अंगद सिंह ने भारतीय वायु सेना के देहरादून सर्विस सिलैक्शन बोर्ड में भाग लिया। अंगद सिंह भारतीय वायु सेना सर्विस सिलैक्शन बोर्ड देहरादून के मापदंडों पर खरे उतरे व उत्तीर्ण हुए। सर्विस सिलैक्शन बोर्ड देहरादून में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक परीक्षाओं, साक्षात्कार व मेडिकल परीक्षण के बाद अंगद सिंह का चयन वायु सेना अकादमी हैदराबाद में बतौर भारतीय वायु सेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ। फ्लाइंग ऑफिसर अंगद सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन, विंग कमांडर देवाशीष डे, विंग कमांडर अनिल तिवारी के मार्गदर्शन व एनसीसी प्रशिक्षण को दिया।

फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अंगद सिंह वायु सेना कमान बेंगलुरु में सेवाएं देंगे। अंगद के पिता लखविंदर सिंह, माता वीरेंद्र कौर, छोटा भाई अनमोल सिंह व दादी गुरबचन कौर वायु सेना अकादमी हैदराबाद की पासिंग आऊट परेड के गौरवमयी पलों में विशेष रूप से उपस्थित रहे। फ्लाइंग ऑफिसर अंगद सिंह मंडी शहर के नजदीक सन्यारड़ गांव से संबंध रखते हैं। अंगद सिंह ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से ग्रैजुएशन की है। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कै. एसके शर्मा, विंग कमांडर देवाशीष डे, फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन, फ्लाइंग ऑफिसर निशचल शर्मा व वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. वाईपी शर्मा ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X