धर्मशाला के समीप ट्रक के खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु
धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे। मौके पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवान भी पहुंच चुके हैं।