कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोल दिए गए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। मतगणना राज्य भर के जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर की जा रही है।
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई । मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलट की गिनती में बीजेपी 34, कांग्रेस 27, जेडीएस 7 और अन्य 1 सीट पर आगे है।
वहीं कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं ।