Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | 350 करोड़ से स्मार्ट बनेगा ढगवार मिल्क प्लांट - सुधीर शर्मा

Updated on Thursday, May 11, 2023 17:31 PM IST

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने दिलाई जनता को बड़ी सौगात, सिद्धबाड़ी वार्ड 17 में सजाया जनता जनार्दन कार्यक्रम

धर्मशाला डीआरडीए हाल में ली करोड़ों की योजनाओं पर फीडबैक

धर्मशाला, 11 मई। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी के विकास के सफर में एक और मील पत्थर रखते हुए ढगवार मिल्क प्लांट को 350 करोड़ रु़पए मंजूर करवा दिए हैं। इस बजट से यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी सृजन होगा। वीरवार को धर्मशाला में दो बड़े प्रोग्राम में सुधीर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी।


पहला कार्यक्रम धर्मशाला नगर निगम के तहत वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में हुआ। सिद्धबाड़ी वार्ड नंबर 17 में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजा। इसमें सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का निपटारा कर दिया। शेष मामलों के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि धर्मशाला में बेहतर सुशासन से जनता को लाभ मिल सके।


सिद्धबाड़ी गोरखा भवन को पांच लाख
जनता की मांग पर दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने सिद्धबाड़ी में गोरखा भवन के लिए पांच लाख रुपए मंजूर करवाए हैं। इसके लिए जनता ने सुधीर शर्मा का आभार जताया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि रक्कड़ में हेलिपोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तेजी से प्रोसेस चल रहा है। इससे पर्यटन का नया अध्याय शुरू होगा।
दरूणी मेला कमेटी को सौगात
सुधीर शर्मा ने रक्कड़ में दरूणी मेला कमेटी को ढाई लाख प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने किसानों की खातिर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साब कूहल को प्राथमिकता के आधार पर संवारा जाएगा। उन्होंने कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मशाला हलके के निचले इलाकों में सडक़, बिजली, पानी व कूहलों को हर हाल में बरसात से पहले दुरुस्त करें।
बनगोटू में आईटी पार्क-वेलनेस सेंटर
सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार से बनगोटू में आईटी पार्क मंजूर करवाया है। गत रोज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वहां आईटी पार्क के लिए साइट ओके की है। सुधीर शर्मा के विजन से ही बनगोटू में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा बनगोटू में ही वेलनेस सेंटर बनने जा रहा है। सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जाएगा।
डीआरडीए हाल में ली शहर की फीडबैक
इसके उपरांत सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के डीआरडीए हाल में नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी 17 वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्राजेक्टों को तय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। गौर रहे कि सुधीर शर्मा के विजन से ही उनके पिछले कार्यकाल में धर्मशाला शहर को देश के चुनिंदा स्मार्ट सिटीज में शामिल किया गया था। सुधीर शर्मा का सपना है कि स्मार्ट सिटी के इन कार्याे को तय सीमा में पूरा किया जाए।
‘स्मार्ट सिटी के चालू कार्यों को बरसात से पहले पूरा करें’
विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहर में चालू कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धर्मशाला में डीआरडीए हॉल में आयोजित बैठक में कहा कि परियोजना के तहत जो कार्य आरंभ किए जा चुके हैं उन्हें बरसात आने से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके लिए अधिकारी कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ बैठक कर उपयुक्त प्लानिंग करें।
उन्होंने सभी विभागों से बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कार्यों में गुणवत्ता और समय बद्धता दोनों का पालन हो। उन्होंने शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान के बेहतर रखरखाव को कहा तथा खराब डस्टबिन की मरम्मत सुनिश्चत बनाने के निर्देश ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विधायक ने शहर को बिजली की तारों के जंजाल से मुक्त करने के लिए उपयुक्त व्यवस्था भी करने को कहा। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जन सुविधा के मद्देनजर वर्षा शालिकाओं के निर्माण के लिए उचित स्थल चिन्हित कर शालिकाएं बनाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन की समीक्षा
सुधीर शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन की समीक्षा भी की। बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 539 लाभाथिर्यों को पक्का मकान बनाने के लिए 7.15 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इनमें से 410 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 85 निर्माणाधीन हैं जबकि 44 का कार्य अभी आरंभ नहीं हुआ है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अनुराग चंद्र ने स्मार्ट सिटी परियोजना तथा एमसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया।  उन्होंने विधायक द्वारा दिए निर्देशों का अपुनालन तय बनाने का भरोसा दिलाया।
अतिरिक्त आयुक्त पृथीपाल सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना तथा नगर निगम धर्मशाला के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
डल झील का दौरा
इसके बाद सुधीर शर्मा ने भागसूनाग में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सुधीर शर्मा ने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। अन्य समस्याओं का हल करने के लिए विभागों को भेजा है। उन्होंने डल झील का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही झील को पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा। इसके लिए बड़ा प्रोजैक्ट मिला है।
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X