भारत और विश्व के इतिहास में 01 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
आज के दिन देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं।
1640 – 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1885 – प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं लेखक काका कालेलकर का जन्म।
1886 – प्रख्यात पत्रकार एवं समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
1933 – भारत में काेलकाता और ढाका के बीच पहली यात्री विमान सेवा की शुरुआत।
1954 – प्रसिद्ध समाज सेविका और नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य मेधा पाटकर का जन्म।
1959 – अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1962 – भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परम वीर चक्र से नवाजे गए मेजर शैतान सिंह का जन्म हुआ।
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 – सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना हुई।
1973 – इजरायल के संस्थापक एवं प्रथम प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन का 87 साल की उम्र में निधन।
1974 – स्वतंत्रता सेनानी एवं पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) सुचेता कृपलानी का निधन।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1988 – बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1990 – देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन एवं राजनेता विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन।
1991- एड्स जागरुकता दिवस की शुरुआत।
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर सशस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 – अफगानिस्तान में कंधार एयरपोर्ट पर तालिबान विरोधी कबायली संगठन का कब्जा।
2002 – ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान को अंगीकार किया।
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन मिस वर्ल्ड बनीं।
2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन।