Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कौशल आधारित शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता पर बल: रोहित ठाकुर

Updated on Sunday, May 07, 2023 08:03 AM IST

हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में आशातीत प्रगति की है तथा वर्तमान प्रदेश सरकार कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली विकसित करने पर बल दे रही है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां पेनसिल्वेनिया ग्लोबल तथा एजुकेशन हब (पेन हब) के प्रतिनिधियों के साथ समझौता ज्ञापन की औपचारिकताओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति के तहत कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने कॉमनवेल्थ ऑफ पेनसिल्वेनिया (पीएएसएसएचई), संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के साथ आशय-पत्र हस्ताक्षरित किया है जिसके तहत पेन हब के माध्यम से शैक्षणिक सहभागिता की पहल की गई है। इस समझौते में उच्च शैक्षणिक संस्थानों के मध्य रणनीतिक सहभागिता तथा परस्पर संपर्क व समय-समय पर ज्ञान आदान-प्रदान कार्यक्रम की मेजबानी पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगारमूलक सहयोगात्मक शोध एवं पाठ्यक्रम कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम तथा शिक्षाविदों और प्रशासकों के लिए व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।


रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार पेन हब के सहयोग से विद्यार्थियों में विविधता, अंतर-सांस्कृतिक जागरूकता तथा आपसी समन्वय में सुधार लाएगी। इससे प्रदेश के विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में संबंध सुदृढ़ होंगे जिससे विविध शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को यूएसए में अध्ययन के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।


भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात में कॉमनवेल्थ ऑफ पेनसिल्वेनिया की विशेष दूत कनिका चौधरी ने समझौता ज्ञापन के उद्देश्यों तथा संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेन हब समझौता ज्ञापन के सफल कार्यान्वयन के लिए मार्गदर्शन तथा सहयोग प्रदान करेगा।


बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने भी अपने विचार तथा सुझाव साझा किए।


इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, डीन योजना तथा शिक्षक मामले प्रो. अरविंदर कुमार भट्ट तथा प्रो. डॉ. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X