कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। दरअसल जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवानों का धरना जारी है। इन्होंने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर सेक्सुअल हरैमसेंट का आरोप लगाया है और सरकार पर अपने वादे से मुकरने का भी आरोप लगा रहे हैं। पहलवान इनकी गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्होंने न तो कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है और नहीं उन पर कोई कार्रवाई हुई है।
इसी बीच बृजभूषण सिंह ने बयान जारी कर रहा है कि, पीएम मोदी कहेंगे तो मैं तुरंत इस्तीफ़ा दे दूंगा, अमित शाह और जेपी नड्डा भी कहेंगे तो भी दे दूंगा। उनके इस बयान पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, “नरेंद्र मोदी जी कह दीजिए। न्याय को आपकी “हां” का इंतजार है।“
शनिवार के दिन प्रियंका गांधी भी इस धरने में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने पहलवानों के साथ लगभग एक घंटे बिताए। इस दौरान उनकी परेशानी सुनी, उन्हें सांत्वना दी और सरकार से सवाल भी किए। उन्होंने पूछा की सरकार बृजभूषण सिंह को क्यों बचा रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।