शिमला शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर सफल बनाएं--Mukesh Agnihotri
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने शिमला के लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। शिमला नगर निगम के चुनाव दो मई को होने जा रहे हैं। अपने विडियो संदेश में मुकेश अगिनहोत्री ने कहा, शिमला शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 2 मई को कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर सफल बनाएं।
शिमला शहर की विकास यात्रा में भागीदार बने। जय कांग्रेस, विजयी कांग्रेस।