ज्वालामुखी में पुराने बाजार से होकर मंदिर जाने वाले रास्ते में इन दिनों पैदल चलना भी मुशिकल होता जा रहा है। यहां दिन भर आटो वालों की धमाचौकडी रहती है। जिससे लोग परेशान है। प्रशासन मंदिर मार्ग पर जाने वाले आटों के लिये एक सीमा निर्धारित करे। ताकि पैदल चलने वाले अपनों घरों तक आसानी से जा सकें। स्थानीय लोगों ने कांगडा के जिलाधीश निपुण जिंदल से ंमदिर मार्ग पर आटो की आवाजाही को सिमित करने व यातायात को वनवे करने का अनुरोध किया है।