डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आईजीएमसी अस्पताल में आग लगने से हुये नुकसान का जायजा लेने के लिये घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि IGMC शिमला के कैफिटेरिया में घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल से आग लगने की सूचना मिलने के उपरांत आज हमने अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
न्यू बिल्डिंग में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों के केबिन और लिफ्ट के कंट्रोल रूम के जलने के कारण करोड़ों रुपए की मशीनरीयों को क्षति पहुंची है जिसके कारण लिफ्ट बंद की गई है।
ईश्वर की कृपा से उपचाराधीन मरीज, डॉक्टर व कर्मचारी सभी सुरक्षित हैं।